नेपोलियन बोनापार्ट की जीवन गाथा।
नेपोलियन बोनापार्ट की जीवन गाथा। आदरणीय एवं सम्मानित मित्रों प्रणाम, नमस्कार। Posted by: Lalsuprasad S. Rajbhar. 17/12/2019. जिसे जीत जाने का भय होता है, उसकी हार निश्चय ही होती है। नेपोलियन बोनापार्ट। दुनिया के सबसे महान और विजयी सेनापतियों में से एक नेपोलियन बोनापार्ट, फ्रांस के एक महान बादशाह थे, जिन्होंने हारना कभी सीखा ही नहीं था, उन्होंने अपने मजबूत इरादे और अटूट दृढ़संकल्पों के साथ दुनिया के एक बड़े हिस्से पर अपना दबदबा कायम कर विश्व को अपनी ताकत और बहादुरी का परिचय करवाया था। नेपोलियन के अद्भुत साहस के सामने दुश्मन भी उनसे खौफ खाते थे। नेपोलियन बोनापार्ट के एक साधारण इंसान से लेकर के दुनिया के सबसे शक्तिशाली और ताकतवर बादशाह बनने तक के दिलचस्प सफर के बारे में आइए जानते हैं । नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस का महान सम्राट , योद्धा था।लेकिन प्रेम में उसे धोखा मिला था। नेपोलियन बोनापार्ट की शादी नौ मार्च 1796 मे जोसफीन से हुई जो शादीशुदा महिला एवं एक बच्चे की मां भी थी ।जोसफीन के पहले बेटे का नाम यूजीन था। जिस समय नेपोलियन बोनापार्ट की शादी हुईं उस वक्त जोसफीन की उम्र 3...