दिवाली हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार।

दिवाली या दिपावली हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार।

आदरणीय एवं सम्मानित मित्रों प्रणाम, नमस्कार।

Posted by: Lalsuprasad S. Rajbhar.

07/11/2018.

महान पर्व दिवाली  फेस्टिवल  आप सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। कदिवाली, एक धार्मिक, विविध रंगों के प्रयोग से रंगोली सजाने, प्रकाश औऱ खुशी का, अंधकार हटाने का, मिठाईयों का,पूजा आदि का त्यौहार है, जो पूरे भारत के साथ साथ देश के बाहर भी कई स्थानों पर मनाया जाता है। यह रोशनी की कतार या प्रकाश का त्यौहार कहा जाता है। यह सम्पूर्ण विश्व में मुख्यतः हिन्दूओं और जैनियों द्वारा मनाया जाता है।उस दिन बहुत से देशों जैसे तोबागो, सिंगापुर, सुरीनम, नेपाल, मारीशस, गुयाना, त्रिनद और श्री लंका, म्यांमार, मलेशिया और फिजी में राष्ट्रीय अवकाश होता है।

यह पाँच दिन (धनतेरस, नरक चतुर्दशी, अमावश्या, कार्तिक सुधा पधमी, यम द्वितीया या भाई दूज) का हिन्दू त्यौहार है जो धनतेरस (अश्वनी माह के पहले दिन का त्यौहार है) से शुरु होता है और भाई दूज (कार्तिक माह के अन्तिम दिन का त्यौहार है) पर खत्म होता है। दिवाली के त्यौहार की तारीख हिन्दू चन्द्र सौर कलैण्डर के अनुसार र्निधारित होती है। यह बहुत खुशी से घरों को सजाकर बहुत सारी लाइटों, दिये, मोमबत्तियॉ, आरती पढकर, उपहार बॉटकर, मिठाईयॉ, ग्रीटिंग कार्ड, एस एम एस भेजकर, रंगोली बनाकर, खेल खेलकर, मिठाईयॉ खाकर, एक दूसरे के गले लगकर औऱ भी बहुत सारी गतिविधियों के साथ मनाते है।

दिवाली पूजा (लक्ष्मी पूजा और गणेश पूजा) | गणेश आरती और लक्ष्मी आरती

दिवाली 2018

बुधवार, 7 नवंबर 2018

धनतेरस: सोमवार, 5 नवंबर 2018

नरक चतुर्दशी (छोटी दीवाली): मंगलवार, 6 नवंबर 2018

लक्ष्मी पूजा (मुख्य दिवाली): बुधवार, 7 नवंबर 2018

बाली प्रतिप्रदा या गोवर्धन पूजा: गुरुवार, 8 नवंबर 2018

यम द्वितीय या भाईदूज: शुक्रवार, 9 नवंबर 2018।

भगवान की पूजा और त्यौहारोत्सव हमें अन्धकार से प्रकाश की ओर ले जाता है, हमें अच्छे कार्यों को करने के प्रयासों के लिये शक्ति देता है, देवत्व के और ज्यादा करीब लाता है। घर के चारों ओर दिये और मोमबत्ती जलाकर प्रत्येक कोने को प्रकाशमान किया जाता है। यह माना जाता है कि पूजा और अपने करीबी और प्रियजनों को उपहार दिये बिना यह त्यौहार कभी पूरा नहीं होता है। त्यौहार की शाम लोग दैवीय आशीर्वाद पाने के उद्देश्य से भगवान की पूजा करते है। दिवाली का त्यौहार वर्ष का सबसे सुंदर और शांतिपूर्ण समय लाता है जो मनुष्य के जीवन में असली खुशी के पल प्रदान प्रदान करता है।

दिवाली के त्यौहार पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाता है ताकि सभी अपने मित्रों और परिवार के साथ त्यौहार का आनन्द ले सकें। लोग इस त्यौहार का बहुत लम्बे समय से इंतजार करते है और इसके नजदीक आते ही लोग अपने घरों, कर्यालयों, कमरों, गैराजों को रंगवाते और साफ कराते है और अपने कार्यालयों में नयी चैक बुक, डायरी और कलैण्डर वितरित करते है। वे मानते है कि साफ सफाई और त्यौहार मनाने से वे जीवन में शान्ति और समृद्धि प्राप्त करेंगें। सफाई का वास्तविक अर्थ दिल के हर कोने से सभी बुरे विचार, स्वार्थ और दूसरों के बारे में कुदृष्टि की सफाई से है।

व्यापारी अपने वर्ष के खर्च और लाभ जानने के लिये अपने बहीखातों की जॉच करते है। शिक्षक किसी भी विषय में अपने छात्रों की प्रर्दशन और प्रगति का निरीक्षण करते है। लोग उपहार देने के माध्यम से दुश्मनी हटाकर सभी से दोस्ती करते है। कॉलेज के छात्र अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों और रिश्तेदारों को दिवाली कार्ड और एस एम एस भेजते है। आज कल इंटरनेट के माध्यम से दीवाली ई-कार्ड या दीवाली एसएमएस भेजने के सबसे लोकप्रिय चलन बन गया है। भारत में कुछ स्थानों पर दीवाली के मेले आयोजित किये जाते है जहां लोग आनंद के साथ नए कपड़े, हस्तशिल्प, कलाकृतियॉं, दीवार के पर्दे, गणेश और लक्ष्मी, रंगोली, गहने और उनके घर के अन्य जरूरी चीजों के पोस्टर खरीदने के लिये जाते है।

घर के बच्चे एनीमेशन फिल्म देख कर, अपने दोस्तों के साथ चिङिया घऱ देख कर, दिवाली पर कविता गा कर, माता पिता के साथ आरती करके, रात को आतिशबाजी करके, दिये और मोमबत्ती जला कर, हाथ से बने दिवाली कार्ड देकर, खेल खेल कर यह त्यौहार मनाते है। घर पर माँ कमरे के बिल्कुल बीच में रंगोली बनाती है, नयी और आकर्षक मिठाईयॉ, नये व्यंजन जैसे गुँजिया, लड्डू, गुलाब जामुन, जलेबी, पेडे और अन्य तरह के व्यजंन बनाती है।

 

हिंदू कैलेंडर के अनुसार दीवाली अश्विन के महीने में कृष्ण पक्ष की 13 वें चंद्र दिन (जो भी अंधेरे पखवाड़े के रूप में जाना जाता है) पर मनाया जाता है। यह परम्परागत रुप से हर साल मध्य अक्टूबर या मध्य नवम्बर में दशहरा के 18 दिन बाद मनाया जाता है। यह हिन्दूओं का बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है।

दिवाली का त्यौहार हर साल बहुत सारी खुशियों के साथ आता है और पॉच दिनों से अधिक समय धनतेरस से भाई दूज पर पूरा होता है।कुछ स्थानों पर जैसे कि महाराष्ट्र में यह छह दिनों में पूरा होता है (वासु बरस या गौवास्ता द्वादशी के साथ शुरू होता है और भईया दूज के साथ समाप्त होता है)।

दिवाली क्यों मनायी जाती है

दिवाली हर साल हिन्दूओं और अन्य धर्म के लोगो द्वारा मुख्य त्यौहार के रुप में मनायी जाती है। हिन्दू मान्यता के अनुसार, दिवाली का त्यौहार मनाने के बहुत सारे कारण है और नये वर्ष को ताजगी के साथ शुरु करने में मनुष्यों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लोगों की यह मान्यता है कि जो वे इस त्यौहार पर करेगें वहीं पूरे साल करेगें। इसलिये लोग अच्छे काम करते है, धनतेरस पर खरीदारी करना, घर के प्रत्येक कोने को प्रकाशित करना, मिठाई बॉटना, दोस्ती करना, भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी जी की शान्ति और समृद्धि पाने के लिये पूजा करना, अच्छा और स्वादिष्ट भोजन करना, अपने घरों को सजाना और अन्य गतिविधियॉ जिससे वे पूरे साल ऐसा कर सकें। शिक्षक नियमित क्लास लेते है, विधार्थी अधिक घण्टें अध्ययन करते है, व्यवसायी अपने खातों को अच्छे से तैयीर करते है ताकि वे पूरे साल ऐसे ही रहें। हिन्दू मान्यता के अनुसार, दिवाली मनाने के निम्नलिखित बहुत सारे पौराणिक और ऐतिहासिक कारण है।

भगवान राम की विजय और आगमन: हिन्दू महाकाव्य रामायण के अनुसार, भगवान राम राक्षस राजा रावण को मारकर और उसके राज्य लंका को अच्छी तरह से जीतकर अपनी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अपने राज्य, अयोध्या, बहुत लम्बे समय(14 वर्ष) के बाद वापस आये थे। अयोध्या के लोग अपने सबसे प्रिय और दयालु राजा राम, उनकी पत्नी और भाई लक्ष्मण के आने से बहुत खुश थे। इसलिये उन्होनें भगवान राम का लौटने का दिन अपने घर और पूरे राज्य को सजाकर, मिट्टी से बने दिये और पटाखे जलाकर मनाया।

देवी लक्ष्मी का जन्मदिन: देवी लक्ष्मी धन और समृद्धि की स्वामिनी है। यह माना जाता है कि राक्षस और देवताओं द्वारा समुन्द्र मंथन के समय देवी लक्ष्मी दूध के समुन्द्र (क्षीर सागर) से कार्तिक महीने की अमावश्या को ब्रह्माण्ड में आयी थी। यही कारण है कि यह दिन माता लक्ष्मी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिवाली के त्यौहार के रूप में मनाना शुरू कर दिया।

भगवान विष्णु ने लक्ष्मी को बचाया: हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक महान दानव राजा बाली था, जो सभी तीनों लोक (पृथ्वी, आकाश और पाताल) का मालिक बनना चाहता था, उसे भगवान विष्णु से असीमित शक्तियों का वरदान प्राप्त था। पूरे विश्व में केवल गरीबी थी क्योंकि पृथ्वी का सम्पूर्ण धन राजा बाली द्वारा रोका हुआ था। भगवान के बनाये ब्रह्मांण्ड के नियम जारी रखने के लिए भगवान विष्णु ने सभी तीनों लोकों को बचाया था (अपने वामन अवतार, 5 वें अवतार में) और देवी लक्ष्मी को उसकी जेल से छुडाया था। तब से, यह दिन बुराई की सत्ता पर भगवान की जीत और धन की देवी को बचाने के रूप में मनाया जाना शुरू किया गया।

 

भगवान कृष्ण ने नरकासुर को मार डाला: मुख्य दिवाली से एक दिन पहले का दिन नरक चतुर्दशी के रूप में मनाया जाता है। बहुत समय पहले, नरकासुर नाम का राक्षस राजा(प्रदोषपुरम में राज्य करता था)था, जो लोगों पर अत्याचार करता था और उसने अपनी जेल में 16000 औरतों को बंधी बना रखा था। भगवान कृष्ण (भगवान विष्णु के 8 वें अवतार) उसकी हत्या करके नरकासुर की हिरासत से उन सभी महिलाओं की जान बचाई थी। उस दिन से यह बुराई सत्ता पर सत्य की विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।दिवाली  की पुनः एक बार  हार्दिक शुभकामनाएं।

धन्यवाद।

ऊँ नमः शिवाय।

लालसूप्रसाद यस. राजभर।

07/11/2018.

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दू कुल देवता एवं कुलदेवी प्रमुख बंसज कौन हैं। भारद्वाज गोत्र क्या है।

Bhar/Rajbhar Community

Hindu Rastra Rakshak Maharaja Suheldev Rajbhar