Posts

Showing posts from August, 2019

हिन्दू धर्म ग्रंथों का सार, जानिए धर्म ग्रंथों में क्या है।

हिंदू धर्मग्रंथों का सार, जानिए किस ग्रंथ में क्या है? आदरणीय एवं सम्मानित मित्रों प्रणाम, नमस्कार। Posted by:  Lalsuprasad S. Rajbhar. 20/08/2019. मित्रों कुछ हिन्दू धर्म के लोगों को अपने ही हिंदू धर्म के बारे में बहुत कम जानकारी है। इसलिए ऐसे लोग अपने कर्म के मार्ग से भटक गए हैं। इसलिए कुछ समय निकाल कर अपने हिन्दू धर्म के बारे में कुछ किताबें पढ़ना चाहिए। अधिकतर हिन्दुओं के पास अपने ही धर्मग्रंथ को पढ़ने की फुरसत नहीं है। वेद, उपनिषद पढ़ना तो दूर, वे गीता तक को नहीं पढ़ते जबकि गीता को 1 घंटे में पढ़ा जा सकता है। हालांकि कई जगह वे भागवत पुराण सुनने या रामायण का अखंड पाठ करने के लिए समय निकाल लेते हैं या घर में सत्यनारायण की कथा करवा लेते हैं। लेकिन आपको यह जानकारी होना चाहिए कि पुराण, रामायण और महाभारत हिन्दुओं के धर्मग्रंथ नहीं हैं, धर्मग्रंथ तो वेद ही हैं।   शास्त्रों को 2 भागों में बांटा गया है- श्रुति और स्मृति। श्रुति के अंतर्गत धर्मग्रंथ वेद आते हैं और स्मृति के अंतर्गत इतिहास और वेदों की व्याख्‍या की पुस्तकें पुराण, महाभारत, रामायण, स्मृतियां आदि आते हैं। हिन्दुओं के धर्मग