Posts

Showing posts from October, 2020

दशहरा एवं विजयदशमी हिन्दू धर्म का प्रमुख त्यौहार।

दशहरा यानी विजयदशमी हिन्दू धर्म का प्रमुख त्यौहार। आदरणीय एवं सम्मानित मित्रों प्रणाम, नमस्कार। Posted by : L. S. Rajbhar 25/10/2020.     आप सभी मित्रों को दशहरा विजयदशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूँ। आज 25 अक्टूबर 2020 रविवार को दशहरा यानी विजयदशमी पर्व है।दशहरा (विजयादशमी या आयुध-पूजा) हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। अश्विन (क्वार) मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इसका आयोजन होता है। भगवान राम ने इसी दिन रावण का वध किया था तथा देवी दुर्गा ने नौ रात्रि एवं दस दिन के युद्ध के उपरान्त महिषासुर पर विजय प्राप्त किया था। इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है। इसीलिये इस दशमी को 'विजयादशमी' के नाम से जाना जाता है (दशहरा = दशहोरा = दसवीं तिथि)। दशहरा वर्ष की तीन अत्यन्त शुभ तिथियों में से एक है, अन्य दो हैं चैत्र शुक्ल की एवं कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा। इस दिन लोग शस्त्र-पूजा करते हैं और नया कार्य प्रारम्भ करते हैं (जैसे अक्षर लेखन का आरम्भ, नया उद्योग आरम्भ, बीज बोना आदि)। ऐसा विश्वास है कि इस दिन जो कार्य आरम्भ किया जाता है उसमें विजय मिलती है। प्राची