Posts

Showing posts from September, 2019

हिन्दू के 10 बड़े मंदिरों को मुस्लिम आक्रांताओं ने तोड़ा था।

हिन्दू के 10 बड़े  मंदिरों को  मुस्लिम आक्रांताओं ने तोड़ा था। आदरणीय एवं सम्मानित मित्रों प्रणाम , नमस्कार।🌹🌹 Posted by : Lalsuprasad S. Rajbhar. 18/09/2019. भारत में 7वीं सदी के प्रारंभ में मुस्लिम आक्रांताओं का आक्रमण प्रारंभ हुआ था। यहां उन्होंने सोना-चांदी आदि दौलत लूटने और इस्लामिक शासन की स्थापना करने के उद्देश्य से आक्रमण किए। 7वीं से लेकर 16वीं सदी तक लगातार हजारों हिन्दू, जैन और बौद्ध मंदिरों को तोड़ा और लूटा गया। उनमें से कुछ ऐसे थे, जो कि विशालतम होने के साथ ही भारतीय अस्मिता, पहचान और सम्मान से जुड़े थे। ऐसे भी कई मंदिरों को हमने इस लिस्ट में शामिल नहीं किया है। फिर भी चुनिंदा मंदिरों के इतिहास के बारे में आपके लिए यहां जानकारी जुटाई गई है।🌸🌸🌺🌺   मार्तण्ड सूर्य मंदिर, अनंतनाग, कश्मीर कश्मीर घाटी में लगभग 8वीं शताब्दी में बने ऐतिहासिक और विशालकाय मार्तण्ड सूर्य मंदिर को मुस्लिम शासक सिकंदर बुतशिकन (Sikandar Butshikan) ने तुड़वाया था। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अनुसार इस मंदिर को कर्कोटा समुदाय के राजा ललितादित्य मुक्तिपाडा ने 725-61 ईस्वी के दौरान बनवाया था। यह