Posts

Showing posts from January, 2022

मकर संक्रांति हिन्दू धर्म का प्रमुख त्यौहार

मकर संक्रांति , हिन्दू धर्म का प्रमुख त्यौहार। आदरणीय एवं सम्मानित मित्रों प्रणाम, नमस्कार। Posted by :  Lalsuprasad S. Rajbhar 14/01/2022.🌹🌹🌷🌷 आप सभी मित्रजनों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं ।मकर संक्रान्ति (मकर संक्रांति) भारत का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रांति (संक्रान्ति) पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें दिन ही पड़ता है, इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशिमें प्रवेश करता है।,   हिन्दूतिथिपौष मास में सूर्य के मकर राशि में आने पर मकर संक्रांति मनाया जाता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं जबकि कर्नाटक, केरल तथा आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायणी भी कहते हैं, यह भ्रान्ति है कि उत्तरायण भी इसी दिन होता है। किन्तु मकर संक्रान्ति उत्तरायण से भिन्न है। मकर संक्रान्ति के विविध रूप। मकर संक्रान्ति के अवसर पर तिलगुड़ खाने-खिलाने की परम्परा ह