Posts

Showing posts from June, 2020

हिन्दू धर्म ही सनातन धर्म एवं वैदिक धर्म हैं।

हिन्दू धर्म ही सनातन धर्म एवं वैदिक धर्म है। हिन्दू धर्म की तुलना विदेशी धर्म यहुदी धर्म, ईसाई धर्म, इस्लाम धर्म से नहीं की जा सकती है।यहुदी धर्म, ईसाई धर्म, इस्लाम धर्म विदेशी हैं। आदरणीय एवम् सम्मानित मित्रों प्रणाम एवं नमस्कार । Posted by: Lalsuprasad S. Rajbhar.  05/06/2020 मित्रों हिन्दू धर्म की तुलना विदेशी धर्म से नहीं की जा सकती है । हिन्दू धर्म सबसे प्राचीन एवं  विश्व का सबसे पहला धर्म है । हिन्दू धर्म के पहले इस पृथ्वी पर किसी भी धर्म का जन्म नहीं हुआ था।दुनिया में दो तरह के धर्म हैं। एक कर्म प्रधान और दूसरा विश्वास प्रधान। एक स्वदेशी और दूसरा विदेशी। एक स्वदेशी संस्कृति और परंपरा में रचा-बसा और दूसरा विदेशी परंपरा से लदा हुआ। अब यह समझने या समझाने की बात नहीं कि मूलत: हिन्दू, बौद्ध, जैन और सिख धर्म तीनों का ही एक ही मूल से जन्म है। ये एक ही वृक्ष की अलग-अलग शाखाएं हैं, उसी तरह जिस तरह कि यहूदी, ईसाई और इस्लाम धर्म एक ही वृक्ष की शाखाएं हैं।   एक ओर हिन्दू, जैन, बौद्ध और सिख हैं तो दूसरी ओर यहूदी, ईसाई और इस्लाम हैं। ये दोनों ही दो विपरीत छोर हैं। निश्चित ही सभी धर्मों में एक