"भारत माता " भारत को क्यों मां की उपाधि दी गई।

“भारत माता”… भारत को क्यों “माँ” की उपाधि दी ।

आदरणीय एवं सम्मानित मित्रों प्रणाम, नमस्कार।

Posted by:  Lalsuprasad S. Rajbhar.

25/03/2019.

‘मित्रों आदि काल से ही पृथ्वी को मातृभूमि की संज्ञा दी गई है... भारतीय अनुभूति में पृथ्वी आदरणीय बताई गई है… इसीलिए पृथ्वी को माता कहा गया…  महाभारत के यक्ष प्रश्नों में इस अनुभूति का खुलासा होता है… यक्ष ने युधिष्ठिर से पूछा था कि आकाश से भी ऊंचा क्या है और पृथ्वी से भी भारी क्या है? युधिष्ठिर ने यक्ष को बताया कि पिता आकाश से ऊंचा है और माता पृथ्वी से भी भारी है… हम उनके अंश हैं… यही नहींऊ इसका साक्ष्य वेदों (अथर्ववेद और यजुर्वेद) में भी मिलता हैं… यही नहीं सिंधु घाटी सभ्यता जो 3300-1700 ई.पू. की मानी जाती है… विश्व की प्राचीन नदी घाटी सभ्यताओं में से एक प्रमुख सभ्यता थी… सिंधु सभ्यता के लोग भी धरती को उर्वरता की देवी मानते थे और पूजा करते थे…

वेदों का उद्घोष – अथर्ववेद में कहा गया है कि ‘माता भूमि’:, पुत्रो अहं पृथिव्या:। अर्थात भूमि मेरी माता है और मैं उसका पुत्र हूं…  यजुर्वेद में भी कहा गया है- नमो मात्रे पृथिव्ये, नमो मात्रे पृथिव्या:। अर्थात माता पृथ्वी (मातृभूमि) को नमस्कार है, मातृभूमि को नमस्कार है।वाल्मीकि रामायण- ‘जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी’ (जननी और जन्मभूमि का स्थान स्वर्ग से भी उपर है।)भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान, उन्नीसवीं शताब्दी के अन्तिम दिनों में भारतमाता की छबि बनी।प्रसिद्ध बांगला लेखक और साहित्यकार भूदेव मुखोपाध्याय के 1866 में लिखे व्यंग्य – ‘उनाबिम्सा पुराणा’में ‘भारत-माता’ के लिए ‘आदि-भारती’ शब्द का उपयोग किया गया था।किरण चन्द्र बन्दोपाध्याय का नाटक भारत माता सन् 1873 में सबसे पहले खेला गया था।बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय के उपन्यास आनंदमठ में सन् 1882 में वन्दे मातरम् गीत सम्मिलित था जो शीघ्र ही स्वतंतरता आन्दोलन का मुख्य गीत बन गया।1905 में प्रसिद्ध चित्रकार अवनींद्र नाथ टैगोर ने भारतमाता को चारभुजाधारी हिन्दू देवी के रूप में चित्रित किया जो केसरिया वस्त्र धारन किये हैं; हाथ में पुस्तक, माला, श्वेत वस्त्र तथा धान की बाली लिये हैं।सन् 1936 में बनारस में शिव प्रसाद गुप्त ने भारतमाता का मन्दिर निर्मित कराया। इसका उद्घाटन गांधीजी ने किया।हरिद्वार में सन् 1983 में विश्व हिन्दू परिषद ने भारतमाता का एक मन्दिर बनवाया।

‘अथर्ववेद’ के श्लोक में मातृभूमि का स्पष्ट उल्लेख है… अथर्ववेद 63 ऋचाएं हैं, जो पृथ्वी माता की स्तुति में समर्पित की गई हैं… अथर्ववेद के बारहवें कांड के प्रथम सूक्त में 63 मंत्र हैं, वे सभी मातृभूमि की वंदना में अर्पित किए गए हैं… इस सूक्त को ‘भूमि सूक्त’ कहा जाता है… भूमि सूक्त कहने का कारण संभवत: यही था कि इस सूक्त के मंत्रों में केवल भूमि की चर्चा की गई है… इसी सूक्त के कुछ मंत्रों में भूमि को माता कहकर संबोधित किया गया है तथा उसे राजा (इन्द्र) द्वारा रक्षित बतलाया गया है… अथर्वन ऋषि की इन 63 ऋचाओं में धरती के तमाम अंगों-उपांगों, उसके बदलते रूपों का पूरी आस्था के साथ विवरण है…

ऐसा नहीं है कि हमारे पूर्वज पृथ्वी के प्रति मात्र अंधश्रद्धा ही रखते थे… धरती से मिलने वाली तमाम सुविधाओं के बारे में भी उन्हें भरपूर जानकारी थी…  इसलिए एक तरफ पर वे-
माता भूमि: पुत्रोहं पृथिव्या:।
नमो माता पृथिव्यै नमो माता पृथिव्यै।।

‘भूमि सूक्त’ के दसवें मंत्र में मातृभूमि की धारणा को स्पष्टत: इन शब्दों में व्यक्त किया गया है-

सा नौ भूमिविर्सजतां माता पुत्राय मे पय:।

अर्थात मातृभूमि मुझ पुत्र के लिए दूध आदि शक्ति प्रदायी पदार्थ प्रदान करे।

बारहवें मंत्र में कहा गया है-

माता भूमि:, पुत्रो अहं पृथिव्या:!

अर्थात भूमि (मेरा देश) मेरी माता है और मैं उसका पुत्र हूं।

अथर्ववेद के अलावा ‘यजुर्वेद’ में भी पृथ्वी को माता कह कर पुकारा गया है…

यजुर्वेद के 9वें अध्याय में कहा गया है-

नमो मात्रे पृथिव्ये, नमो मात्रे पृथिव्या:।

अर्थात माता पृथ्वी (मातृभूमि) को नमस्कार है, मातृभूमि को नमस्कार है।

यजुर्वेद के ही दसवें अध्याय में मातृभूमि की वंदना करते हुए कहा गया है-

पृथ्वी मातर्मा हिंसीर्मा अहं त्वाम्।

अर्थात हे मातृभूमि! न तू हमारी हिंसा कर और न हम तेरी हिंसा करें।

कहां से आया ‘भारत माता’ शब्द ?



19वीं सदी में अंग्रेजी गुलामी के खिलाफ इस तरह का राष्ट्रवादी सोच मातृपूजक बंगाल में उभरा था… उस समय के बंगाली लेखकों ने उसकी स्तुति में गीत व नाटक रचना शुरू किया… तब भी एक स्वतंत्र राष्ट्र-राज्य की उनकी अवधारणा लोकतांत्रिकता पर यूरोपीय सोच से ही निकली और आगे अन्य धड़ों के बीच पनपी… उस समय सबका दुश्मन अंग्रेज शासन था, इसलिए हिंदू, मुसलमान, सिख आदि अलग-अलग वर्गों के बीच के मतभेद आजादी पाने तक के लिए खुद-ब-खुद स्थगित कर दिए गए…

1866- वहीं वर्तमान समय का पहला लिखित साक्ष्य 19वीं सदी के प्रसिद्ध बांगला लेखक और साहित्यकार भूदेव मुखोपाध्याय के लिखे व्यंग्य – ‘उनाबिम्सा पुराणा’(‘Unabimsa Purana’) यां ‘उन्नीसवें पुराण’ (‘The Nineteenth Purana’) में मिलता है। लेख का प्रकाशन सन 1866 में किया गया था। इस लेख में ‘भारत-माता’ के लिए ‘आदि-भारती’ शब्द का उपयोग किया गया था।

1873- भारत को ‘माता’ कहकर संबोधित करने का श्रेय बंगला लेखक किरण चंद्र बन्दोपाध्याय को भी जाता है… इनके नाटक ‘भारत-माता’ में भारत के लिए ‘माता’ शब्द का प्रयोग किया गया था… बन्दोपाध्याय ने सन् 1873 में सबसे पहले नाटक का मंचन किया था…

1882- बंकिम चन्द्र चट्टोपाध्याय ने अपने उपन्यास ‘आनंद मठ’ में ‘भारत माता’ को मानो साकार रूप ही दे दिया… आनंद मठ ने साम्राज्यवाद के खिलाफ विद्रोह का परचम उठाने वाले संन्यासियों की राष्ट्रभक्ति को बंगाल में घर-घर होने वाली मां काली की पारंपरिक वंदना से एकाकार कर दिया… उसके माध्यम से युग-युग से सामंती शोषण के शिकार रहे अकाल-पीड़ित बंगाल का क्षेत्रीय तादात्म्य-बोध मानो सारे भारत के क्रोध की अभिव्यक्ति और मुक्ति कामना से जुड़ता चला गया… लेकिन चूंकि उस भारत देश का मूलाधार अंग्रेजों द्वारा एकीकृत भारत का भौगोलिक मानचित्र था, इसलिए भारतमाता की दैवी परिकल्पना भी भिन्न् बनी… भारत में पारंपरिक (दुर्गा, काली, सरस्वती) देवियों की तुलना में यह ऐसी पददलित भारतमाता दीन, दु:खी किंतु संतान वत्सला, पतिपरायणा माता-पत्नी थी, जिसका पीड़ादायक स्थिति से उद्धार करना उसकी संतान का कर्तव्य माना गया… यह भी बताया गया कि दुर्दम्य देवियों के विपरीत इस त्यागमयी, वत्सला मां का सम्मान बाहरी हमलावरों या देश में पैठे गद्दारों के हाथों निरंतर खतरे में है और सर्वसमर्थ दुर्गा या काली की तरह यह मातारानी हुंकार सहित खुद अपने आक्रांताओं से नहीं निपट सकती, लिहाजा उसकी रक्षा के लिए उसके बेटों की सशस्त्र और जुझारू सेनाएं यत्र-तत्र तैनात हों… इसी का वर्तमान रूप हैं भारतमाता के पूतों के वे गुट, जो हर संदिग्ध माता विरोधी से जबरन जय बुलवाकर माता की शान के खिलाफ गतिविधि के हर कथित अपराधी को पीटने निकल जाते हैं।

आज़ादी से पहले बंगाल में दुर्गा पूजा लोगों को एकजुट करने और स्वराज (आजादी) पर चर्चा करने का एक माध्यम बनी हुई थी। इस दौरान बंगाल के लेखकों, साहित्यकारों और कवियों के लेखों और रचनाओं में मां दुर्गा का गहरा प्रभाव रहा और इनके द्वारा लिखे गए लेखों, नाटकों और कविताओं में भी भारत को दुर्गा की तर्ज पर ‘मां’ और ‘मातृभूमि’ कहकर संबोधित किया जाने लगा। भारत माता जय।

वन्देमातरम.

ऊँ नमः शिवाय।

ललसूप्रसाद यस. राजभर।

25/03/2019.

Comments

Popular posts from this blog

हिन्दू कुल देवता एवं कुलदेवी प्रमुख बंसज कौन हैं। भारद्वाज गोत्र क्या है।

Bhar/Rajbhar Community

भारद्वाज श्रृषि।